रामपुर, अगस्त 30 -- Rampur News: शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि गांव का गुड्डू आए दिन रास्ते में रोककर छेड़खानी कर जबरन शादी करने का दबाव बनाता है। शादी से इन्कार करने पर उसे जबरन उठा ले जाने की धमकी देता रहता है। आरोप है कि युवक ने उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया है। युवती का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का है और उसके परिवार को भी धमकाता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है यह भी पढ़ें- एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की धमकी, युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...