रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: सैदनगर। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र एवं गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद मिशन शक्ति टीम अजीमनगर उप निरीक्षक शालू रुहेला और मुस्कान खौद चौराहे पर महिलाओं को जागरूक कर रही थीं। टीम को एक महिला ने सूचना दी चाकू चौराहे पर एक युवक के रोजाना युवतियों एवं महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। पुलिस आरोपी युवक को पड़कर अजीमनगर थाने ले आई। पूछताछ करने पर मालूम हुआ पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र का खौद गांव निवासी रूप बसंत था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...