Rampur News: युवक को टाटा एस ने कुचला, मौके पर मौत
रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: सड़क पार कर रहे एक 20 वर्षीय युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस आरोपित चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की शाम 7 बजे गांव अहरो निवासी शावेज खां पुत्र फय्याज खां पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार छोटा हाथी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शावेज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों समेत आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : तेज रफ्तार पिकअप वैन ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर मौत ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपित पिकअप चालक वीर पाल पुत्र चंद्रसेन निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना खजुरिया को मौके से ही गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.