Rampur News: मौसम के बदलते मिजाज से जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दिन में हल्की गर्माहट और रात के समय तापमान में आ रही गिरावट के कारण संक्रामक और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल के पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर तक मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में इंफेक्शन, खांसी और सिरदर्द की शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: मौसम बदला तो बढ़ी मौसमी बीमारियां,अस्पतालों में मरीज बढ़े इसके अलावा, बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.