रामपुर, जुलाई 27 -- Rampur News: क्षेत्र के गांव मोतीपुरा-खौद स्थित परिषदीय स्कूल के ताले तोड़कर चोर इंवर्टर, दो बैंट्रे सहित हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले जाने में कामयाब हो गए। शनिवार की सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। स्कूल के मेन गेट के अलावा ऑफिस व पांच अन्य कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए। स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चित्ररेखा मौर्य ने बताया कि इससे पहले भी 10 मई और 14 मई को भी स्कूल के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी किया था। चोरी की वारदात से शिक्षकों में पुलिस के प्रति रोष की भावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Rampur News: परिषदीय स्कूल के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चित्ररेखा मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम श...