Rampur News: मॉल की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे दो किशोर, दमकल ने सुरक्षित निकाला
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के शौकत रोड पर शाहबाद गेट के पास स्थित स्मार्ट बाजार मॉल में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मॉल में खरीदारी के दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो जाने से दो किशोर उसके अंदर ही फंस गए। लिफ्ट रुकने और दम घुटने जैसी स्थिति से घबराए किशोरों ने जब चीख-पुकार मचाई, तो मॉल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को सकुशल बाहर निकाला। घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है, जब मॉल में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इस दौरान दो किशोर ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, लेकिन तभी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई।
घटनास्थल पर प्रतिक्रिया अंदर फंसे किशोरों ने बटन दबाकर लिफ्ट को ग्राउंड फ्लोर पर लाने का काफी प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.