Rampur News: मैरिज हॉल में भिड़े दो पक्ष, सात का चालान
रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: भोट। लाला वाला बाग स्थित मैरिज हॉल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा और लोग मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष से बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबनगर गांव निवासी जीशान, हारुन और महफूज शामिल थे। वहीं, दूसरे पक्ष से इसी गांव के जमीर, नसीर और फरीद तथा मुल्लाखेड़ा निवासी शाकिब थे। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मैरिज हॉल में हंगामा कर मारपीट पर आमादा सातों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.