रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: ​रामपुर। जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर व्यापारियों ने सोमवार पैदल मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वर्तमान समय को देखते हुए जिला चिकित्सालय में 600 बेड का मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना बहुत जरूरी है। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और लंबे समय से स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के शुरू न होने से आक्रोषित उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यालय पर सोमवार की दोपहर बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद संगठन का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम को ज्ञापन सौंपा और शहर की जनता को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।

मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता ​इस दौरान व्यापार मंडल के युवा राष्ट्रीय...