Rampur News: मुस्लिम रियासत में दीपावली पर दीयों से जगमगाते थे शाही महल
रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। करीब पौने दो सौ वर्षों तक मुस्लिम नवाबों की रियासत रहे रामपुर में दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के रूप में मनाया जाता था। इस अवसर पर नवाब अपने शाही महलों को मिट्टी के दीयों और झाड़-फानूसों से सजवाते थे। आतिशबाजी का भव्य आयोजन होता था और प्रजा के बीच मिठाइयां वितरित कराई जाती थीं। नवाबों का शासन भले ही इतिहास बन चुका हो, लेकिन दीपावली पर खुशियों में शामिल होने और रोशनी से महलों को सजाने की परंपरा आज भी शाही परिवार में कायम है। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) के रुहेलखंड चैप्टर के सह-संयोजक काशिफ खां ने बताया कि रामपुर रियासत के संस्थापक प्रथम नवाब फैजुल्लाह खां ने रियासत की स्थापना के साथ ही गंगा-जमुनी तहज़ीब और धार्मिक सद्भाव की परंपराओं को संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.