Rampur News: मुन्ने मियां का 19वां सालाना उर्स शुरू
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी शरीफ उर्फ मुर्शिदनगर स्थित दरगाह हजरत सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां का 19वां सालाना उर्स आज से शुरू होगा। उर्स खानकाहे हसनी, अजीज़ी लियाकती के सज्जादानशीन हजरत सूफी जावेद हुसैन शाह की सरपरस्ती में तीन रोज़ा सालाना उर्स अक़ीकत के साथ मनाया जाएगा। सज्जादानशीन ने बताया कि उर्स के पहले दिन आज नमाज़-ए-फ़जर कुरान ख्वानी, सलातो सलाम के साथ उर्स की शुरुआत की जाएगी। जिसके बाद नमाज़-ए-असर सरकारी चादरपोशी होगी और नमाज़-ए-ईशा महफ़िल-ए-मिलाद शरीफ, हल्का-ए-ज़िक्र, शब्बेदारी और महफ़िले समा का आयोजन किया जाएगा। बताया कि उर्स में शुक्रवार को सुबह 10 बजे कुल शरीफ और महफ़िले रंगो समा होगी और नमाज़-ए-असर जश्न-ए-चरागा का मुख्य प्रोग्राम होगा। जिसके बाद नमाज़-ए-ईशा मुशायरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.