Rampur News: मुख्यमंत्री से मिलेंगे तुरैहा समाज के पदाधिकारी
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। तुरैहा मछुआ समाज की बैठक गुरुवार को नगर के मोहल्ला रोरा कलां स्थित रोहित कुमार के आवास पर हुई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने पदाधिकारियों से कहा कि मछुआ समाज का मान सम्मान और अधिकारों के लिए शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और समाज की समस्याओं की अगवत कराएगा। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकले के बिना समाज के लोगों को उनका अधिकार व सम्मान नहीं मिल सकता। बैठक में रामकिशोर, मुरारी लाल, विनोद कुमार, राम सिंह एडवोकेट, महेंद्र पाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद तुरैहा पूरनलाल, विक्की कुमार, संजय कुमार, पुनीत कुमार, अर्जुन कुमार, कमल कुमार, अरविंद राज, राधेश्याम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.