रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: नगर के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी सलमा पत्नी अफरोज ने एसपी को पत्र भेजकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को भेजे गए पत्र में पीड़िता ने लिखा है कि बीते एक जुलाई को मोहल्ले के ही निवासी कई लोगों ने एक राय मशविरा होकर घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसमें उसके व उसकी बेटी को चोटें आई थीं। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध स्वार कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद से आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: एसपी के आदेश पर सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पीड़िता ने एसपी से मामले की जांचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...