Rampur News: मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी प्रासंगिक:डॉ. पुष्कर मिश्र
रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रजा पुस्तकालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में एक विशेष प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि रजा पुस्तकालय विशेष अवसरों पर निरंतर इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियों का आयोजन करता रहा है। मुंशी प्रेमचंद को साहित्य जगत का महान व्यक्तित्व बताते हुए उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं100 वर्ष पूर्व जितनी प्रासंगिक थीं, उतनी ही आज भी हैं। उन्होंने मानव जीवन के मूल प्रश्नों, मानवीय संवेदनाओं, अंतर्मन के द्वंद्वों और सामाजिक ताने-बाने का बहुत ही जीवंत चित्रण किया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.