रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: सावन मास के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने हर हर महादेव के नारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया साथ ही भंगधातुरा और बेल पत्री चढ़ा कर पूजा अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। वही पहले सोमवार देखते हुए कावरियों की संख्या में कमी दिखी कुछ ही कावरियो ने शिवलिंग की विधिविधान से पूजा कर कावड़ चढ़ाई। सावन माह के पहले सोमवार को क्षेत्र के ग्राम राठौंडा स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री बामेश्वर महादेव शिव मंदिर के कपाट विधि विधान से आरती और भोले बाबा का शृंगार कर सुबह चार बजे खोले गए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, जयकारों से गूंजे शिवालय जिसके बाद श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आने लगे। देर शाम तक भोले का जल व दुग्धाभिषेक करने ...