रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: मिलकखानम। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश बुधवार को आपसी मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाई गई। क्षेत्र के दर्जनों गांव से नबी की शान में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। मिलकखानम क्षेत्र के दर्जनों गांव में ईद मिलादुन्नबी शांतिपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उलेमा ने दीन के रास्ते पर चलने की अपील की। सुबह 7 बजे से मदरसों के जुलूस शुरू हो गए थे। जुलूस ए मोहम्मदी में भारी संख्या में मदरसे के छात्रों के अलावा क्षेत्र के सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।मुख्य जुलूस मिलकखानम चौराहे से होता हुआ शादीनगर हजीरा, डिलारी, कुम्हरिया कला, माटखेड़ा आदि गांवों तक पहुंचा। यह भी पढ़ें- Mohoba News: शान-ओ शौकत से निकला जुलूस ए मोहम्मदी क्षेत्र के लोगों ने जुलूस पर जगह-जगह फूलों की वर्षा भी की। मस्जिदों में देर रात तक जलसों के...