रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच चौराहे गोलियां बरसाकर वॉशिंग हब पर बैठे युवक की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ चार गोलियां लगने के बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदहवास परिजन जब मौके पर पहुंचे तो युवक तड़प रहा था, जिसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। वारदात से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हत्यारों की सुरागकशी में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

टाहकला गांव में वॉशिंग हब पर फायरिंग मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के टाहकला गांव का ह...