Rampur News: मिड-डे मील की रसोई में घुसा सांप, किया रेस्क्यू
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: भोट। प्राथमिक विद्यालय सनैया सुख में मंगलवार सुबह मिड-डे मील की रसोई में सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची रसोइया की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वह घबरा गई। उसने तुरंत प्रधानाध्यापिका लुब्ना उस्मानी को मामले की जानकारी दी। शिक्षक और कर्मचारी सतर्क हो गए और बच्चों को रसोई के आसपास जाने से रोक दिया गया। प्रधानाध्यापिका ने तत्काल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। कुछ ही देर में स्नेक एक्सपर्ट टीम विद्यालय पहुंच गई। टीम ने रसोई में छिपे सांप की तलाश शुरू की और सावधानीपूर्वक उसे पकड़ लिया। सांप को सुरक्षित पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। सांप के रेस्क्यू होने के बाद विद्यालय प्रबंधन और शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.