Rampur News: मिट्टी के दीये बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। प्राथमिक विद्यालय लालपुर कलां में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मिट्टी के आकर्षक दीये बनाए और फूलों से रंगोली सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पत्तियों और फूलों से बने तोरण से विद्यालय परिसर को भी सजाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने बच्चों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने और आतिशबाजी से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सहायक अध्यापक नंदकिशोर ने बच्चों को मिठाई वितरित की। वहीं, सहायक अध्यापिका रीना और निदा खान ने बच्चों को कागज से आकर्षक कंदील और तोरण बनाना सिखाया। यह भी पढ़ें- Rampur News: सुखलाल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.