Rampur News: मिकरानी क्लब ने अलनसर को 2-0 से हराया, असद बने मैन ऑफ द मैच
रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: नगर के मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम में चल रही यंगमैन फुटबाल लीग में मिकरानी क्लब ने अलनसर क्लब को 2-0 गोल से हराकर दो अंक हासिल किए। मैच में मिकरानी क्लब के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के चलते कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में मिकरानी क्लब ने दबाव बढ़ाया। 43वें मिनट में जावेद ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 56वें मिनट में मोहम्मद असद ने दूसरा गोल कर मिकरानी की जीत पक्की कर दी। दो गोल करने वाले मोहम्मद असद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ग्राम मिलक प्रधान रवि कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच में रेफरी की भूमिका जुबैर आलम ने निभाई, जबकि लाइनमैन सगीर गुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.