रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: शहर में खुले और गंदगी से पटे नालों के कारण बढ़ रहे हादसों को लेकर जनआक्रोश गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने नगरपालिका परिषद की चेयरमैन सना मामून को पत्र सौंपकर नालों की तत्काल सफाई, मरम्मत और उन्हें पूरी तरह ढंकने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रामपुर क्षेत्र में लंबे समय से नालों की सफाई न होने के कारण वे कचरे से ओवरफ्लो हो रहे हैं। कई स्थानों पर नाले ऊपर से पूरी तरह खुले हैं। हाल ही में खेलते समय एक मासूम बच्चा खुले नाले में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर और रोष का माहौल बना हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नालों की त्वरित सफाई कराई जाए, उनके आसपास बाउं...