Rampur News: मारपीट में तीन सगे भाइयों पर मुकदमा
रामपुर, जुलाई 17 -- Rampur News: बिलासपुर, संवाददाता। खजुरिया थाना में खेत पर जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन सगे भाइयों पर मुकदमा किया है। क्षेत्र के गांव चंदपुरा जदीद निवासी डारचंद ने बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में टंकी के पास गांव के ही देवदत्त, भूपराम और सर्वेश ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके भतीजे बब्बू और भाभी देवकी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया की घायल द्वारा दी गई तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.