रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर कोई 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने फोन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बीते सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किये है। जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया के ग्राम बालपुर माफी निवासी मनप्रीत सिंह ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनके तेहरे भाई सुरजीत सिंह से करीब आठ माह पूर्व अमेरिका भेजने के बहाने से आरोपियों ने 35 लाख रुपये लिए थे आरोप है कि विदेश न भेज पाने पर जब उन्हें शक हुआ तो उनके मांगने पर आरोपियों ने नौ लाख पचास हज़ार अलग-अलग किस्तों में उनके भाई को वापस कर दिए थे। बाकी बचे हुए पचीस लाख पचास हज़ार और पासपोर्ट...