रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: अजीमनगर पुलिस में आपस में मारपीट कर रहे महिला समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी गांव के अंदर आए दिन कोई ना कोई मारपीट की घटना करते रहते थे। पकड़े गए आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही की गई है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव का है। पुलिस को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कुछ लोग गांव में शांति भंग करने की कोशिश में लगे रहते हैं। रविवार को चौकी इंचार्ज विनोद कुमार और उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह को सूचना मिली आरोपी आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आपस में मारपीट कर रहेलोगों को समझने की कोशिश की। इस दौरान थाने से महिला पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने गजराम, शेखर, नीलम, अक्षय और शीला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस थाने ले आई और कानूनी ...