Rampur News: मारपीट करने के आरोप में तीन पर केस
रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के सराये गेट निवासी मोहम्मद सईद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान छोटू, शरीफ और अय्यूब ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.