Rampur News: मारपीट और धमकी के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र के बाजार नसरुल्लाह खां निवासी कैंफ खान ने दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंफ खान के मुताबिक 16 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे गुड्डू और बाबू ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर उसे पीटा और बाद में बाजार में भी मारपीट की। इस दौरान उसकी मां नाजमा के साथ भी गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया गया, जिससे उनकी कमर में चोट आई। पीड़ित ने भविष्य में नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कैंफ खान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.