Rampur News: माया देवी धर्मशाला में होगी राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक
रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: ,राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वाधान में आज प्रात: 11 बजे ज्वाला नगर स्थित माया देवी धर्मशाला में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी राजीव लोचन प्रजापति को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक के दौरान महासंघ की 37 शहर विधानसभा कमेटी की भी अधिकृत घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.