रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: मामूली बात पर दो युवकों ने एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। मुहल्ला साहूकारा निवासी मुनाजिर अली ने पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। घायल ने बताया कि मुहल्ला के रजा चौक निवासी एक युवक आए दिन उसके साथ झगड़ता है। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह उस युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रंजिशन उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी और लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे स्वजन घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उसका उपचार करवाने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएग...