रामपुर, अक्टूबर 15 -- Rampur News: रामपुर। मामा की कुर्सी, बेटी और भांजे के बीच मुकाबला और पोस्टरों पर एक ही चेहरे की तस्वीर... वार्ड 13 का उपचुनाव रिश्तों और सियासत की ऐसी कहानी बन गया, जिसका नतीजा मतगणना के दिन सामने आया। जिस सीट पर दिवंगत महफूज उर रहमान खान लंबे समय तक सभासद रहे, उसी सीट पर उनकी राजनीतिक विरासत संभालने के लिए उनकी बेटी अंदलीब रहमान और भांजा मुकर्रम खान आमने-सामने आ गए। दोनों ने चुनाव प्रचार में महफूज उर रहमान की तस्वीर का सहारा लिया, लेकिन मतदाताओं ने भांजे मुकर्रम खान के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। मुकर्रम ने 56 वोटों से जीत हासिल कर मामा की सीट पर अपना दावा मजबूत कर लिया। इस चुनाव में मुकाबला केवल तीन प्रत्याशियों के बीच नहीं था, बल्कि एक परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की होड़ भी थी। दिवंगत महफूज उर रहमान की...