रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने वाली रसोइयों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने और सेवा से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग तेज कर दी है। कई माह बाद एक बार फिर रसोइयों की समस्याएं चर्चा में हैं। जिले में कार्यरत करीब चार हजार रसोइयों को उम्मीद है कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। वर्तमान में रसोइयों को वर्ष में केवल 10 माह के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। रसोइयों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में इतनी कम राशि से परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए।

रसोइयों की मांग रसोइयों का कहना है कि आज तक उनकी स्पष्ट सेवा नीति तय नहीं की गई...