रामपुर, अक्टूबर 9 -- Rampur News: रामपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शहर के उत्सव पैलेस कोसी मंदिर रोड में दो दिवसीय विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम सुखी मन- समृद्ध जीवन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें माउंट आबू से आ रहीं अंतर्राष्ट्रीय राजयोग प्रशिक्षिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. ऊषा दीदी उपस्थित जनसमुदाय को जीवन में सुख-शांति, सकारात्मकता और खुशहाली लाने के प्रभावी गुर सिखाएंगी।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन सीट सीमित होने के कारण पूर्व पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य किया गया है। इच्छुक श्रद्धालु एवं नागरिक मोबाइल नंबर 05954067168 या 941045691 पर संपर्क कर अपना पं...