Rampur News: मां-बेटे के साथ मारपीट करने में युवक पर केस
रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र में पीपल टोला बुढिया की दुकान के पास निवासी सिदरा पत्नी आमिर ने गंज पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 11 अगस्त 2026 की देर रात उनके मोहल्ले के ही रहने वाले शानू (पुत्र हाफिज खां) के साथ बच्चों का कुछ कहासुनी हो गई थी। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। आरोप है कि शानू अचानक घर के अंदर घुस आया और उनके मासूम बेटे के साथ मारपीट करने लगा। जब महिला अपने बच्चे को बचाने पहुंची, तो आरोपी ने उनके साथ भी अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.