Rampur News: मां-बेटे के साथ मारपीट करने में दो पर केस
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: शहर के बाजार नसरुल्लाह खां निवासी कैंफ खान का आरोप है कि गुड्डू और बाबू नाम के दो व्यक्तियों ने कैंफ खान और उनकी मां नजमा के साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने घर में घुसकर और घर के बाहर भी उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां नजमा को आरोपियों ने धक्का दे दिया, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने मां के साथ गाली-गलौज की और भविष्य में जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.