रामपुर, अक्टूबर 5 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र के कली की मढैया गांव निवासी सुशीला ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे खेत पर काम करने गई थी। उसी दौरान गांव के अजय, प्रताप और ओमवती उनके घर में घुस आए। उन्होंने पहले सुशीला की बेटी खुशबू को गालियां दीं। खेत से घर आने पर तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसकी बेटियों खुशबू व काजल पर दराती और सरिया से भी वार किए। हमले में खुशबू के हाथ और काजल के सिर में दराती लगने से वे घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...