Rampur News: मां कालरात्रि की उपासना कर मांगी सुख-समृद्धि
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने माता को पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां कालरात्रि की आराधना की। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। कई मंदिरों में सुबह और शाम विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। घरों में भी लोगों ने पूजा-पाठ कर मां कालरात्रि से परिवार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.