रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: बिलासपुर। नगर से सटी ग्राम पंचायत कुंआखेड़ा में स्वच्छता अभियान के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। यहां तैनात सफाई कर्मचारी के महीनेभर से लगातार गैर-हाजिर रहने के कारण गंदगी के ढेर लग गए हैं। जलभराव और गंदगी से परेशान ग्रामीण महिलाओं का सब्र रविवार को टूट गया और उन्होंने सफाई कर्मचारी के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उसे तुरंत निलंबित करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की नालियां पूरी तरह गंदगी और कीचड़ से पटी पड़ी हैं। नालियों का निकास अवरुद्ध होने के कारण गंदे पानी का जलजमाव भी बना हुआ है। जिस कारण गांव में संक्रामक बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। आरोप लगाया कि तैना...