रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, रामपुर की ओर से रविवार को करवा चौथ एवं दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में रंगोली, डांडिया नृत्य और दीप सजावट प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में स्टेट अवार्ड विजेता वैलेंटीना विक्टर अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं में शिल्पी अग्रवाल और जिला महामंत्री एकता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा तलत ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्वेता दूहन ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंजू कौशिक, नीरा, संगठन मंत्री नीलम हल्दिया, बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीत...