Rampur News: महिला महाविद्यालय में निकला नाग-नागिन का जोड़ा, हड़कंप
रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: स्वार। क्षेत्र के ग्राम जामिन गंज स्थित महिला महाविद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। नाग-नागिन के जोड़े के पकड़े जाने तक महाविद्यालय परिसर में हलचल बनी रही। वन विभाग की टीम की कार्रवाई पूरी होने और दोनों सांपों को सुरक्षित बाहर ले जाने के बाद छात्राओं, शिक्षकों और महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.