रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: केमरी। थाना क्षेत्र के मेघानगला जदीद गांव निवासी अशोका देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि 30 जून की सुबह छह बजे उसने नाली में गंदगी बहाने के लिए पड़ोसियों को मना किया। जिससे नाराज होकर आरोप है कि भीमसेन, अनिल, सुनील व सोनी ने लाठी डंडो से उसको व उसके पति और जेठ को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने सुनील व अनिल को गिरफ्तार कर लिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...