रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: केमरी। क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बहू और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि केमरी क्षेत्र के चिड़ियाखेड़ा गांव निवासी पानश्री पाठक ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि उनकी बहू शगुन शर्मा वर्ष पूर्व उनके परिवार से झगड़ा कर रामपुर अपने मायके चली गई है। बताया कि वह अपनी सात साल की पुत्री को छोड़कर व अपने साथ जेवर लेकर गई है। आरोप है कि तीन जून को उसकी बहू अपने भाई के साथ उनके घर में घुस आई और उनके साथ गाली गलौच व मारपीट की साथ ही उसका गला दबाया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आकर उन्हें बचाया। और आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला की शिक...