Rampur News: महिला का दुपट्टा चक्की के पटे में फंसा मौत
रामपुर, सितम्बर 19 -- Rampur News: टांडा। घर में इंजन से चल रही आटा चक्की से गेहूं की पिसाई के दौरान महिला का दुपट्टा पटे की चपेट में आ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में उसका पति चक्की स्वामी भी घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगर के निकटवर्ती गांव बादली निवासी रिजवान घर पर इंजन से चलने वाली आटा चक्की लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह चक्की से गेहूं की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी आसिया किसी काम से चक्की के पास पहुंची। अचानक उसके गले में पड़ा दुपट्टा चक्की के पटे में फंस गया और वह उसकी चपेट में आ गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में रिजवान का हाथ भी पटे की चपेट में आकर घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इंजन बंद किया, लेकिन तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.