रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के हाथी वाले क्वार्टर निवासी शबनम ने तहरीर में बताया कि वह पाइप से पानी बाल्टी में भर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे शैजी ने उसकी बाल्टी फेंक दी और उसके साथ बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने शबनम और उसके पति के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: पानी भरने को लेकर विवाद, महिला और पति से मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...