Rampur News: मस्जिद के बाहर खड़ी अधिवक्ता की बाइक चोरी
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: नगर पंचायत मसवासी निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके अधिवक्ता मौ.आसिफ निवासी मसवासी, जो जिला कचहरी रामपुर में प्रैक्टिस करते हैं। 31 जुलाई 2026 को दोपहर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए कोठी खास बाग स्थित मस्जिद गए थे। वह बाइक को मस्जिद के बाहर खड़ी करके अंदर चले गए। वापस आने पर बाइक गायब थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.