रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: मसवासी। नगर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों ने संयुक्त रुप से शिक्षकों संग जागरुकता रैली निकालते हुए शिक्षा की अलख जगाई और अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। यहां चाऊपुरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता, प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेमसिंह, चारूपाल, स्वाति यादव, शिवानी यादव, साबिर हुसैन, पूनम, अफसाना, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रैली निकालकर बच्चों के नामांकन को दिया गया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...