Rampur News: मसवासी में साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: मसवासी। क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, चौकी क्षेत्र के गांव मिलक नौखरीद निवासी कुंवरपाल सिंह साइकिल से गांव के ही बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और साइकिल को कब्जे में ले लिया। हांलांकि, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.