रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: मसवासी। बुधवार की सुबह मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित चौराहे के निकट रेत से भरा तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में डंपर चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। डंपर के पलटते ही मौके पर लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और कोई अन्य व्यक्ति भी इसकी चपेट में नहीं आया। बाद में तीन हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे डंपर को मौके से हटाया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Rampur News: जाम के जाल में जकड़ा मसवासी, हर दिन बन रहा 'सजा का सफर' मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण डंपर अनियंत्रित होकर पलटा। वहीं, बुधवार को नगर में...