Rampur News: मसवासी में भूजल स्तर गिरने से पेयजल संकट, 17 जुलाई से आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: नगर पंचायत मसवासी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि क्षेत्र में भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण एक नलकूप की मोटर पर्याप्त पानी नहीं उठा पा रही है। वहीं, एक अन्य नलकूप भी पेयजल लाइन में पानी की आपूर्ति करने में असफल हो गया है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कुछ माह पूर्व निर्मित नए नलकूपों को मुख्य पेयजल लाइन से जोड़ने का कार्य पिछले तीन दिनों से युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। यह कार्य 16 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि नए नलकूपों का मुख्य लाइन से सफलतापूर्वक संयोजन होने के बाद 17 जुलाई से नगर में पूर्व की भांति नियमित और सुचारु पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.