Rampur News: मसवासी में पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: मसवासी। चौकी क्षेत्र में पट्टीकलां कोसी शिव मंदिर के सामने पुल पर बुधवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंहनगर जिले के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी बंटी का 18 वर्षीय पुत्र वंश बुधवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल से पट्टीकलां से अपने गांव परमानंदपुर जा रहा था। उत्तराखंड बॉर्डर पर मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव पट्टीकलां स्थित कोसी शिव मंदिर के सामने पुल पर उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सड़क हादसे में अफजलगढ़ के युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.