रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: रामपुर। मसवासी के रहमतगंज गांव में चोरों ने एक मकान और परचून की दुकान को निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों का माल समेटकर ले गए। सुबह मामले की जानकारी होने पर लोगों के होश उड़ गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों मकान स्वामी नंदकिशोर यादव और परचून दुकान के स्वामी किशनलाल ने बताया कि नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चोरी हुआ है। पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...