Rampur News: मसवासी में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक घायल
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर तिराहे पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार ढाबा संचालक राजेश कुमार दिवाकर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काशीपुर के एक हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, खुशहालपुर गांव निवासी राजेश कुमार दिवाकर मसवासी चौराहा स्थित मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर अपना ढाबा बंद करके रात करीब 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। खुशहालपुर तिराहे पर पट्टीकलां की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.