Rampur News: मसवासी में खौफ का पर्याय बना तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: मसवासी। नगर क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ है। लगातार कई घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसान खेतों पर और बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि अब तेंदुए ने जंगल से इलाके की ओर रुख कर लिया है। कई गोवंशीय पशुओं और कुत्तों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। तेंदुआ अब खेतों से निकल कर लोगों पर भी हमलावर हो रहा है। शनिवार की सुबह क्षेत्र के जमना जमनी गांव निवासी साबी सिंह बाइक से अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था। जिसमें साबी बच गया। इसके अलावा 24 जून की देर शाम नगर के मोहल्ला भूबरा निवासी इरशाद हुसैन और रईश अहमद जब सीतारामपुर स्थित खेत से अपने घर वापस लौट रहे थे। तब अचानक खेत से निकले तेंदुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.